Published On : Mon, Mar 12th, 2018

किसानो में बढ़ रही सरकार के खिलाफ नाराजगी – किशोर तिवारी

Advertisement

Kishor Tiwari

नागपुर:किसानो में राज्य सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ रही है ऐसा खुद वसंतराव नाईक शेतकरी स्वावलंबन मिशन के अध्यक्ष किशोर तिवारी का मानना है। तिवारी के मुताबिक किसानो के सवालों पर राज्य के अधिकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गुमराह कर रहे है ऐसा आरोप भी तिवारी का है। राज्य में अपनी माँगो को लेकर किसान एक बार फिर सड़क पर है।

तिवारी के मुताबिक धीरे धीरे सरकार के ख़िलाफ़ किसानो की नाराजगी लगातार बढ़ रही है। वादे के मुताबिक किसानो को अब तक कर्जमाफी का लाभ नहीं मिला है। सरकार की तरफ से तारीख पर तारीख दी जा रही है। जबकि सरकार की तिजोरी में पैसे नहीं है यह पता होने के बावजूद अधिकारियो ने कर्जमाफी का ऐलान करने की सलाह मुख्यमंत्री को दी।

Gold Rate
22 Jan 2026
Gold 24 KT ₹ 1,51,700/-
Gold 22 KT ₹ 1,41,100 /-
Silver/Kg ₹ 3,08,600 /-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

तिवारी का कहना है की मुख्यमंत्री सीधे है जिसका फायदा अधिकारी ले रहे है। अधिकारी मुख्यमंत्री के साथ “इनोसंट व्हिक्‍टीमायजेशन’ कर रहे है। समय पर मदत न मिल पाने की वजह से नाराजगी लगातार बढ़ रही है। सरकार से किसानो को मदत मिलने में तिवारी ने वर्त्तमान युति सरकार की तुलना में राष्ट्रवादी और युति सरकार को बेहतर माना। उनका कहना है वो बीते 25 वर्षो से किसानो के सवालो को उठा रहे है। उनका अनुभव कहता है की अघाड़ी सरकार द्वारा घोषित मदत का बहुत ज्यादा फायदा भले किसानो को न हुआ हो पर मदत के लिए इतनी देरी नहीं होती थी जिससे उस सरकार पर वर्तमान सरकार की तुलना में नाराजगी भी कम ही थी।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement