Published On : Mon, Jul 27th, 2015

अमरावती : अचलपुर कृउबा पर सहकार का कब्जा

Advertisement


समता पैनल को 7 सीटों पर जीत

achalpur-election
अचलपुर (अमरावती)।
अचलपुर कृषि उपज मंडी के चुनाव में अजय पाटिल टवलारकर के नेतृत्व वाले सहकार पैनल के 8 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज करवाते हुए इस मंडी पर कब्जा जमाया है. समता पैनल के 7 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज करवाई है. एक निर्दलीय विजेता व अडत-व्यापारी निर्वाचन क्षेत्र की दो सीटों के परिणाम हाइकोर्ट के आदेश पर 10 अगस्त के बाद घोषित होंगे. यहां पर 18 संचालकों के लिए हुए मतदान की मतगणना सोमवार को की गई.

18 संचालकों के लिए हुए चुनाव
सेवा सहकारी सोसायटी संघ से गंगाधर रामकृष्ण चौधरी, महिला आरक्षित क्षेत्र से किरण दिलीप शेलके, वर्षा नरेंद्र पवित्रकार, विमुक्त जाति से गंगाराम शंभुजी काले, विजय अजाब राव काले(327), बाबूराव नारायणराव गावंडे(325), अमोल मधुकर चिमोटे(293), अजय मधुकर पाटिल (329), दीपक माधवराव पाटील(283), गजानन प्रल्हाद भोरे(295), गोपाल वासुदेव लहाने(303), ग्राप सर्वसाधारण गुट से राजेन्द्र रामराव गोरले, मनोहर शंकर जाधव, आनंद विश्वनाथ गायकवाड़, हमाल मापारी संघ से महदेवराव दशरथ घोड़ेराव व निर्दलिय के रुप में कालबांडे का समावेश है.

633 मतदाताओं ने किया मतदान
रविवार को मतदान प्रक्रिया के बाद सोमवार को सबेरे 8 बजे से यह मतगणना आरंभ हुई जो दोपहर 2 बजे तक चली. इस समय चुनाव निर्णय अधिकारी के रुप में आर वी भुयार उपस्थित थे. इस चुनाव में 633 मतदाताओं ने मतदान किया. जिसमें से 43 मत अवैध पाए गए.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.