Published On : Mon, Jul 27th, 2015

अमरावती (धारणी) : 170 गांव फिर अंधेरे में

Advertisement


55 वर्ष पूरानी लाइन में फाल्ट 

धारणी (अमरावती)। आदिवासी बहुल धारणी व चिखलदरा दोनों तहसीलों के 170 गांवों पर फिर अंधेरे का साया मंडराने लगा है. शनिवार को रात 2 बजे से सभी गांव की बिजली गुल हो गई. जो रविवार देर रात लौटी और सोमवार को सबेरे से फिर लाईन में अन्यत्र फाल्ट आने पर बिजली सभी गांव की बिजली चली गई. हिवरखेड़ की 55 वर्ष पूरानी लाईन में फाल्ट आने की बात बिजली विभाग के अधिकारी बता रहे है. जर्जर हो चुकी इस लाईन के कारण सभी गांव को कई बार-बार अंधेरे में रहने पर मजबूर होना पड़ता है. फिलहाल कर्मचारी फाल्ट ढुंढने में लगे हुए है.

11 दिनों में 7 दिन अंधेरा
दोनों तहसीलों के 170 गांव में आकोट के हिवरखेड़ से 33 केवी बिजली आपूर्ति की जाती है. लेकिन यह लाईन 55 वर्ष पुरानी होने की वजह से जर्जर हो चुकी है. जिससे आए दिन इन तहसीलों की बिजली गुल हो हो जाती है. गत सप्ताह भी बुधवार को भी इन सभी 170 गांव की बिजली गुल हो गई. जो लगातार 4 दिनों तक बंद रही और गत रविवार को बिजली पूर्ववत हुई. इसके बाद मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार को भी तहसील में अंधेरा रहा. गत सप्ताह बुधवार से लेकर इस सोमवार यानि 11 दिनों में 7 दिन यह सभी 170 गांव अंधेरे में डुबे रहे.

आसान नहीं फाल्ट तलाशना
शनिवार की रात 2 बजे भी इसी तरह अचानक बिजली गुल हो गई. बिजली कर्मचारियों के अनुसार हिवरखेड़ जाने में ही तीन घंटे लग जाते है. अधिक बारिश और रात के समय जंगल इलाके के फाल्ट निकालना आसान नहीं है जिससे मरम्मत में देरी हो जाती है. इस जर्जर लाईन के फाल्ट भी ढुंढना भी मशक्कत करने के बराबर है. हालांकि यहां के लिए 133 केवी की नई लाईन डालने की योजना को मंजुरी मिल चुकी है. लेकिन यह योजना कब अमल में लाई जाएगी. यह जानकारी अधिकारी नहीं दे रहे है.
27 Light

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.