Published On : Mon, Jul 6th, 2015

अमरावती (तिवसा) : ममदापुर के नागरिकों ने किया चक्काजाम

Advertisement


ओव्हरलोड रेत के ट्रक रोके

Chakkajam Movement  (2)
तिवसा (अमरावती)।
रेत से लदे ट्रकों के आवागमन से गांव की सड़के अधिक प्रमाण में उखड़ गई है. इस वजह से संतप्त हुए ममदापुर के नागरिकों ने रविवार को सड़क पर उतरकर चक्का जाम किया. जब तक सड़के ठीक करने के लिए कोई उपाय योजना तथा ओव्हरलोड ट्रकों पर कार्रवाई नही होती, तब तक सड़क से नही हटेंगे ऐसा नागरिकों का कहना था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील के ममदापुर समीप घाटंजी से दिन रात रेत की ट्रकों द्वारा यातायात होती है. इन ट्रकों में क्षमता से ज्यादा रेत भरी जाती है. जिससे इन ट्रकों से सड़कों की हालत जर्जर हो गई है. जगह-जगह गड्ढे पड़े है. इसी सड़क से स्कूल की बसेस गुजरती थी. लेकिन गड्ढों की वजह से वो भी बंद हो गई है. इस वजह से विद्यार्थियों का नुकसान और दुर्घटनाओं की संभावना अधिक निर्माण हुई है.

Chakkajam Movement  (1)
इस क्षेत्र में अधिकारी ध्यान नही देते, इसलिए नागरिक सड़क पर उतर आए और कार्रवाई करने की मांग करने लगे. आखिर दोपहर 2 बजे चक्काजाम आंदोलन बंद किया गया. इस मामले में तिवसा के तहसीलदार विजय लोखंडे समेत पुलिस द्वारा कार्रवाई करने के बाद माहौल शांत हुआ. इन ट्रकों पर कार्रवाई के बाद आधे से एक ब्रास तक रेत रॉयल्टी से अधिक पाई गई.

Worst Road

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.