
नागपुर: स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम नागपुर में आज विशाल तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। आयोजन को लेकर सुयोग नगर चौक पर लगाया गया एक बड़ा होर्डिंग अब राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया है।
इस होर्डिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री और नागपुर भाजपा के स्थानीय नेताओं तक कई प्रमुख चेहरों को जगह दी गई है। हालांकि, खास बात यह है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीर होर्डिंग से पूरी तरह नदारद है।
यही अब सबसे बड़ा सवाल बन गया है—आखिर अमित शाह की तस्वीर क्यों नहीं लगाई गई?
क्या यह महज डिजाइन की चूक है? तस्वीरों की संख्या सीमित रखने का फैसला था? या फिर इसके पीछे कोई और वजह है? फिलहाल इसका स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया है।
इस संबंध में जब नागपुर टुडे ने भाजपा नगरसेवक रितेश गावंडे से सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है।
गौर करने वाली बात यह है कि एक ही होर्डिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र भाजपा के नेताओं, मुख्यमंत्री और स्थानीय भाजपा नेताओं को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री जैसे शीर्ष भाजपा नेता की तस्वीर का नहीं होना स्वाभाविक रूप से चर्चा का विषय बन गया है।
सुयोग नगर चौक पर लगे इस होर्डिंग को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, अमित शाह की तस्वीर जानबूझकर हटाई गई या यह महज डिजाइन संबंधी चूक है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।
लेकिन सवाल अपनी जगह कायम है—भाजपा के इतने बड़े आयोजन के प्रचार होर्डिंग में प्रधानमंत्री से लेकर स्थानीय नेताओं तक सभी के फोटो हैं, तो अमित शाह की तस्वीर क्यों नहीं?
फिलहाल जवाब नागपुर भाजपा के पास है।
क्या यह सिर्फ संयोग है, डिजाइन की गलती है या इसके पीछे कोई राजनीतिक संदेश है?
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha...
बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha
किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate...
फडणवीस की मौजूदगी में आज भव्य तिरंगा रैली #maharashtranews #sambhajinagar #newsupdate #maharashtra
भिवंडी में गणेशोत्सव की तैयारियां हुईं तेज #BhiwandiNews #GaneshUtsav #GaneshChaturthi #EcoFriendly




