Published On : Sat, Feb 18th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

गृह मंत्री अमित शाह ने किया दीक्षा भूमि का दौरा

Advertisement

नागपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार सुबह दीक्षा भूमि का दौरा किया। शाह एवं राज्य के उपमुख्यमंत्री और नागपुर जिले के पालकमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस अवसर पर भारत रत्न डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के अस्थि कलश का दर्शन किया।

Gold Rate
Apr 23 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,52,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,48,000/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शाह और फडणवीस ने दर्शन के बाद बुद्ध पूजन किया। दीक्षाभूमि स्मारक समिति के सचिव सुधीर फुलज़ेले और सदस्य डॉ. राजेंद्र गवई, प्रो. डी.जे. दाभाडे, प्रो. अगालावे, विलास गजघाटे, भंते दीपंकर आदि ने शाह और फडणवीस का स्वागत किया। सभी गणमान्य व्यक्तियों को सम्मान चिन्ह, शॉल और ‘बुद्ध और उनका धम्म’ पुस्तक प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर बावनकुले, भाजपा शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके, पूर्व मंत्री राजकुमार बडोले, कलेक्टर डॉ. विपिन ईटनकर आदि मौजूद रहे।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement