Published On : Sun, Apr 14th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

भंडारा: देश में समान नागरिक संहिता UCC लागू करेंगे -अमित शाह

देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे , ना आरक्षण हटाएंगे ना किसी को हटाने देंगे- अमित शाह
Advertisement

भंडारा: देश में रोजगार व विकास का संकल्प लेकर विकसित भारत का नया युग शुरू करने की अपील करते साकोली की प्रचार सभा में उपस्थित जनसागर को संबोधित करते देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- जब तक भारतीय राजनीति में बीजेपी है तब तक ना आरक्षण हटाएंगे ना किसी को हटाने देंगे।

कांग्रेस पांच देशकों तक सत्ता में रही इसके बाद भी उन्होंने बाबासाहेब आंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया , भाजपा ने डॉ.आंबेडकर के 5 तीर्थ स्थलों को सम्मान दिया ।


17 अप्रैल को रामनवमी है अयोध्या में रामलला अपना बर्थडे राम मंदिर में मनाएंगे। महाराष्ट्र ,उड़ीसा , तेलंगाना , झारखंड से नक्सलवाद खत्म कर दिया , अगले 3 साल में छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म कर देंगे।

अगले 5 साल तक देश के 80 करोड़ गरीबों को राशन मिलने वाला है

Advertisement

जैसे नल से जल आता है उसी प्रकार पाइपलाइन से अगले 3 साल में घरों में रसोई गैस पहुंचेगी।

उद्धव ठाकरे ने पुत्र मोह में शिवसेना , शरद पवार ने पुत्री मोह में एनसीपी तोड़ी – अमित शाह

उध्दव ठाकरे और शरद पवार कहते हैं हमारी पार्टी तोड़ी ?
हमने ना शिवसेना तोड़ी ना NCP तोड़ी , उध्दव ठाकरे के पुत्र मोह ने शिवसेना और शरद पवार की पुत्री मोह ने एनसीपी को तोड़ दिया।

तीन आधी पार्टियों महाराष्ट्र का भला नहीं कर सकती , भला सिर्फ नरेंद्र मोदी कर सकते हैं।

नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 सालों में कांग्रेस का गड्ढा भरने का काम किया , अगले 5 सालों में भारत की रचना करने का काम करेंगे और उसे दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे।

बीजेपी के जारी घोषणा पत्र पर बोले अमित शाह

समान नागरिक संहिता UCC लागू करेंगे।
देश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होंगे।
70 साल के वृद्ध व्यक्ति का निशुल्क उपचार सरकार कराएगी।
3 करोड़ नए घर बनाएंगे , पाइप से रसोई गैस पहुंचेंगे , पीएम सूर्य घर योजना से हर घर को बिजली देंगे।3 करोड़ लखपति दीदी योजना पर काम करेंगे।पेपर लीक के लिए कठोर और प्रभावी कानून बनाएंगे 2036 का ओलंपिक भारत में होगा।

*रवि आर्य*

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.