Published On : Wed, Dec 18th, 2019

नागरिकता बिल को लेकर तीनों पार्टियां केवल वोटबैंक की राजनीति कर रही- आशीष शेलार

Advertisement

नागपुर– नागरिकता बिल को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर भाजपा नेता आशीष शेलार ने विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, राष्ट्रवादी, शिवसेना इसका विरोध कर रही है। अशोक चव्हाण ने सभागृह में कहा कि यह कानून संविधान के बाहर का है।

इससे यह पता चलता है कि उन्हें संविधान का ज्ञान नही है। यह अज्ञान केवल वोटों के लिए किया जा रहा है। तीनों पार्टियां एक विशेष समूह के वोट बैंक को ध्यान में रखकर इसका विरोध कर रही है।

शेलार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से आव्हान किया है की वे नागरिकता बिल पर अपनी भूमिका स्पष्ट करे। उन्होंने कहा कि उन्होंने लोकसभा में बिल का समर्थन किया, राज्यसभा में भवन के बाहर रहकर समर्थन किया। इस बिल को लेकर शिवसेना देशहित का निर्णय लेगी क्या। अगर सीएए को लेकर समर्थन किया तो हम सरकार का विरोध करेंगे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.