Published On : Fri, Mar 20th, 2015

मुर्तिजापुर : शराबी पति ने पत्नी को जलाया

Advertisement


मुर्तिजापुर (अकोला)।
तालुका के माना पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले मधापुरी में 19 मार्च की दोपहर शराबी पति ने पत्नी से विवाद करके उसे मारपीट कर घर के स्टोव्ह का केरोसिन पत्नी के शरीर पर डालकर उसे जला दिया. इसमें पत्नी 97 प्रतिशत जलने से उसकी रात 9 बजे मौत हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय महामार्ग क्र. 6 के समीप मधापुरी निवासी रेखा संतोष कुरलकर (40) से पति संतोष कुरलकर (43) ने झगड़ा किया तथा शराब के नशे में धुत संतोष ने घर में रखे स्टोव्ह का केरोसिन पत्नी के शरीर पर डालकर उसे जिंदा जला दिया. इसमें पत्नी 97 प्रतिशत जलने से उसे अमरावती के इर्विन अस्पताल में दाखिल किया गया. जहां रात 9 बजे उसकी मौत हो गई. पत्नी को बचाने के चक्कर में संतोष भी 16 प्रतिशत जल गया. उसका भी उपचार चल रहा है.

ए.एस.आय कामता प्रसाद मिश्रा ने आरोपी संतोष के खिलाफ भादंवि की धारा 307, 302 के तहत मामला दर्ज कर दिया है. आगे की जाँच थानेदार सुनील हुड समेत ए.एस.आय कामता प्रसाद मिश्रा, पो.कॉ.मोहोड़ कर रहे है. मृतक को दो बेटियां है. इस घटना से गांव में शोक वातावरण है.

Gold Rate
Mar 30,2026 - Time 10.26Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,50,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,39,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,33,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
File pic

File pic

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement