Published On : Fri, Jun 4th, 2021

शनि जयंती पर शनि मंदिर में जगमगाएगी अखंड ज्योत

Advertisement

नागपुर: सुख, शांति, स्वास्थ्य व परिवार का कल्याण के लिए शनि जयंती के अवसर पर लोहापुल, सीताबर्डी के शनि मंदिर में विविध पूजा व अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। शनि जयंती पर मंदिर में 10 जून से 14 जून तक शनि देव के समक्ष अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाएगी।

शनि मंदिर के व्यस्थापक पंडित सावन शर्मा, पंडित विजय शर्मा व पंडित ओम शर्मा ने बताया कि 10 जून व शनिवार 12 जून को विशेष शनि मूर्ति अभिषेक सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। इस अवसर पर शनि देव का विशेष श्रृंगार होगा। साथ ही मंदिर में तेल व घी की 300 से अधिक ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। सभी आयोजन कोविड गाइडलाइन के अनुसार किये जाएंगे।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पंडित ओम शर्मा ने बताया कि वर्तमान में शनि की साढ़ेसाती धनु, मकर तथा कुंभ राशि को एवं अढैया तुला एवं मिथुन राशि में शुरू है।

व्यवस्थापक ने बताया है कि इस विशेष पर्व का लाभ लेने के लिए तथा अधिक जानकारी के लिए शनि मंदिर में संपर्क कर सकते हैं। सफलतार्थ मनीष वजलवार, विजय दुदानी, विवेक साहनी, योगेश कामदार, सिमरन शर्मा, पूजा शर्मा, सुनीता तिवारी सहित अन्य प्रयासरत हैं।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.