Published On : Thu, Sep 10th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

कंधे पर हाथ रखा और गले से ₹60 हजार की सोने की चेन झपटी, आरोपी गिरफ्तार

अजनी में बाइक पर बैठे युवक को बनाया निशाना; उसी टोली का रहने वाला किशनराम नाडे पुलिस के हत्थे चढ़ा
Advertisement

Auto Draft

नागपुर: अजनी थाना क्षेत्र में बाइक पर बैठे युवक से सोने की चेन झपटने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीछे से आकर युवक के गले पर हाथ मारकर करीब 10 ग्राम वजनी सोने की चेन झपटी थी, जिसकी कीमत लगभग ₹60 हजार बताई गई है।

घटना रामटेके नगर, टोली के पास की बताई जा रही है। शिकायतकर्ता दीपक मोंडे के अनुसार, वह अपने दोस्त आलोक की दोपहिया गाड़ी पर बैठकर घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए आरोपी ने अचानक उनके कंधे पर हाथ रखा और मौका पाकर उनके गले से करीब 10 ग्राम की सोने की चेन झपट ली। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

Gold Rate
Sept 10,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

दीपक ने आरोपी का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। इसके बाद उन्होंने अजनी पुलिस थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर अजनी पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसी टोली में रहने वाले किशनराम नाडे को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और वारदात से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.