डिजिटल इंडिया के दौरा में डिजिटल है नागपुर का कलेक्टर ऑफिस
नागपुर: डिजिटल इंडिया के तहत व्यवस्थाओं को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया आज भी शुरू है। देश के सभी जिला मुख्यालयों की जानकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सके इसलिए नए सिरे से वेबसाईट तैयार की गई है। नागपुर कलेक्टर ऑफिस की वेबसाईट इसी योजना के तहत तैयार की गई लेकिन इसके माध्यम से क्या लोगों को सही जानकारी उपलब्ध हो पा रही है ये बड़ा सवाल है।
वेबसाईट का मेंटेनेंस न होने की वजह से ग़लत जानकारियाँ प्रसारित हो रही है। अगर आज की तारीख में हम कलेक्टर ऑफ़िस की वेबसाईट की माने तो अजय संचेती आज भी राज्यसभा सांसद है और काटोल से आशीष देशमुख विधायक जबकि बीते महीने 2 अक्टूबर को ही देशमुख ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। जिसे विधिमंडल सचिवालय ने स्वीकार्य भी कर लिया है। इसी तरह संचेती पूर्व सांसद हो चुके है।
देश के किसी भाग से अगर कोई व्यक्ति नागपुर के बारे में जानकारी हासिल करना चाहे। तो जिले से साथ प्रशासन की जानकारी उसे कलेकटर ऑफिस की वेबसाईट पर मिल सकती है। लेकिन उसे नागपुर कलेक्टर ऑफिस की वेबसाईट गलत जानकारी दे रही है। ये हाल सीएम के अपने शहर में है जो खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टेक्नोलॉजी के बड़े समर्थक और फ्रेंडली भी है।
nagpur student protest delhi lathi charge
प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #news #Attack...
चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery
लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews...
कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug...
नागपुर में अन्ना गैंग का आतंक! NagpurNews #AnnaGang #Theft #Crime #CCTV #LatestNews...





