Published On : Wed, Apr 1st, 2015

नांदागोमुख : चौरखैरी में कृषि मेला व प्रदर्शनी संपन्न

Advertisement


नांदागोमुख (नागपुर)।
जि.प. सेस योजना अंतर्गत पं.स. सावनेर और तालुका कृषि विभाग की ओर से 29 मार्च को गिरिश्रृंगार फार्म चौरखैरी में कृषि मेला और प्रदर्शनी आयोजित की गई थी.

मेले का उद्घाटन विधायक सुनील केदार के हांथों हुआ. कर्यक्रम के प्रास्ताविक में सुरेश कोल्हे ने ग.वि.अ.पं.स. सावनेर कृषि योजना की जानकारी दी. कृषि विकास अधिकारी जि.प. नागपुर सुबोध मोहरील ने किसानों को निसर्ग के से प्रकोप न डरते हुए हिम्मत के साथ खेती करने के लिए आत्मविश्वास बढ़ाया. वहीं मार्गदर्शक रामभाऊ महाजन ने सेंद्रिय खेती का महत्व समझाया और जमीन तथा पानी बचाने के लिए उपयुक्त मार्गदर्शन किया.

इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि शरदजी निंबालकर थे. पूर्व कुलगुरु डा. पं.दे.कृ.वि.अकोला ने समूह के साथ खेती करे और परिसर में उप्लब्ध सामग्री का उपयोग करके उद्योग निर्माण करे तथा गांव का विकास करे ऐसा संदेश दिया. विधायक केदार ने आधुनिक पद्धति से खेती करे, तंत्रज्ञान का उपयोग करे तथा फूलों की खेती पर ध्यान केंद्रित करने का आवाहन किया.

कृषि मेले में किसानों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली. उक्त कार्यक्रम में सभापति कांता बागडे, जि.प.सदस्य शांतारामजी मडावी, पं.स. सदस्या वनिताताई खुबालकर, शोभाताई बोकडे, पूर्व सभापति डा. प्रकाश लांजेवार, बैजनाथ डोंगरे आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन राज पाटिल ने किया तथा आभार प्रदर्शन एस.पी.सरनाईक ने किया. कार्यक्रम की सफलता के लिए सुरेश कोल्हे, सुरेश लांडे, सरनाईक खोपे, बावने, बडेगांव सर्कल के सभी ग्रामसेवक ने सहकार्य किया.

Agriculture and Animal Husbandryand exhibition held in Kondhali

File Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.