Published On : Mon, Apr 2nd, 2018

CBSE के बाद अब FCI का पेपर लीक

Advertisement

सीबीएसई के 12वीं और 10वीं कक्षा के पेपर लीक होने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि एक और पेपर लीक होने का मामला सामने आया है। इस बार भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) का पेपर लीक होने का मामला सामने आया है। हालांकि मध्य प्रदेश एसटीएफ ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दो एजेंट समेत 50 लोगों को हिरासत में लिया है।

50 लोग गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स को एफसीआई में भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने जानकारी के आधार पर जाल बिछाकर पेपर लीक करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया और 50 लोगों को अपनी हिरासत में ले लिया। इनसे पूछताछ की जा रही है।

Gold Rate
27 June 2025
Gold 24 KT 96,400 /-
Gold 22 KT 89,700 /-
Silver/Kg 1,07,500/-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं भी जब्त

टास्क फोर्स ने इन लोगों के पास से प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं भी जब्त की हैं। एफसीआई में कुछ रिक्त पदों के लिए भर्तियां निकली थीं, जिसका पेपर लीक हो गया था।

217 पोस्ट के लिए था ये पेपर

एफसीआई ने 217 पोस्टों के लिए आवेदन मांगे थे। चौकीदार से लेकर अधिकारियों की पोस्टों पर एक लाख से अधिक लोगों ने आवेदन किया था। एग्जाम के लिए 132 केंद्र बनाए गए थे। एसटीएफ ने पेपर शुरू होने से 90 मिनट पहले सुबह 9.30 बजे इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एफसीआई को इस बारे में सूचित किया था।

Advertisement
Advertisement