
नागपुर. महाराष्ट्र राज्य अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (MSIDC) ने दो वर्ष की अवधि के लिए अधिवक्ताओं और विधि फर्मों के पैनल में नागपुर के एडवोकेट कौशल रजनीकांत त्रिवेदी को शामिल किया गया है. यह नियुक्ति एमएसआईडीसी के निदेशक बृजेश दीक्षित द्वारा की गई है.
विधि क्षेत्र में उनके पूर्व अनुभव में मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ और महाराष्ट्र प्रशासकीय न्यायाधिकरण में वन विभाग से संबंधित मामलों के संचालन हेतु विशेष सरकारी अभियोजक के रूप में नियुक्ति शामिल है। इसके अतिरिक्त, 20 अगस्त 2016 की अधिसूचना के तहत उन्हें मुंबई स्थित उच्च न्यायालय की मूल शाखा में सहायक सरकारी वकील के पद पर भी नियुक्त किया गया था।
कानूनी दायित्वों से इतर, 10 जुलाई 2000 को दूसरों की जान बचाने के लिए नागपुर पुलिस आयुक्त द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया था। अब दो वर्षीय पैनल के माध्यम से वे MSIDC से जुड़े विधिक मामलों में अपनी सेवाएं देने के लिए आगे बढ़ेंगे।



