Published On : Mon, Apr 24th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर पंचायत समिति मे सत्र २०२३ मे फ़र्ज़ी जन्म प्रमाण पत्र पर प्रवेश

कुंदा राउत उपाध्यक्ष जिला परिषद के हस्तक्षेप से नहीं हो पाते बोगस प्रवेश रद ।
Advertisement

मुफ़्त शिक्षा के अधिकार में दिए गए प्रवेश सत्र २०२१ मैं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के द्वारा जाँच समिति में पाया गया है कि भारतीय विद्या भवन स्कूल में पाँच बोगस प्रवेश नियम बहाय दिए गए सिद्ध होने के बावजूद गट शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक शिक्षा अधिकारी के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए कुंदा राउत उपाध्यक्ष जिला परिषद इनके द्वारा दबाव के कारण प्रवेशों को रद्द नहीं किया

जाँच में स्पष्ट हुआ था कि स्कूल ने रिपोर्ट में परवीन चौधरी और प्रमोद भोयर व ३ अभिभावकों को पते पर मौजूद नहीं पाया और सरपंच ने झुठा रहवासी दाख़िला चौधरी और भोयर को दिया था राजनीतिक दबाव में ।

Advertisement

२०२३ के सत्र में जाली जन्मपत्रिका बनाकर प्रवेश लेने का सिलसिला आज भी जारी है 22NG002739 नाम निकेश निलेश कोठाले जनम तारीख़ ४/०२/२०१९ ये आवेदन लॉटरी में शामिल नहीं हुआ इसी अभिभावक में इस साल आवेदन क्रमांक 23NG032843 नाम नक़्श निलेश कोठाले जन्म तारीख़ १०/०४/२०१९ नाम और जनम तारीख़ फ़र्ज़ी बनाया । गट शिक्षण अधिकारी द्वारा एक भी फ़र्ज़ी प्रवेश रद्द नहीं किया गया है

और ना ही कोई आपराधिक मामला पालक को पर दर्ज हुआ इसी कारण पालक फ़र्ज़ी दस्तावेज़ बनाकर प्रवेश लेने में सफल हो रहे हैं और इन सारे मामलों की जानकारी मो शाहिद शरीफ चेयरमेन आरटीई एक्शन कमेटी ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को दी थी इस के बावजूद भी उनके द्वारा कोई कार्रवाई की नहीं गई ।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.