गोंदिया। परिवार की देखभाल में व्यस्त रहने वाली ग्रामीण महिलाएं अक्सर अपनी सेहत और आंखों की रोशनी को नजरअंदाज कर देती हैं। ऐसे में उनके जीवन में रोशनी लौटाने के उद्देश्य से अदानी फाउंडेशन ने गोंदिया जिले के 10 गांवों में विशेष नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया।
अदानी पावर लिमिटेड, तिरोड़ा के स्टेशन हेड मयंक दोशी के मार्गदर्शन और अदानी फाउंडेशन के प्रमुख बिमुल पटेल के नेतृत्व में फाउंडेशन तथा संबंधित ग्राम पंचायतों के संयुक्त तत्वावधान में यह अभियान चलाया गया।
10 गांवों में हुआ नेत्र जांच अभियान
चिरेखनी, काचेवानी, गराडा, खैरबोडी, बेरडीपार, चिखली, गुमाधावाडा, कवलेवाडा, चुरडी और मेंदिपूर में आयोजित शिविर का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, आंखों की समस्याओं का समय पर निदान करना और जरूरतमंद महिलाओं को स्पष्ट दृष्टि उपलब्ध कराना था।
1,411 महिलाओं की हुई आंखों की जांच
शिविर में विजन स्प्रिंग फाउंडेशन के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने महिलाओं की आंखों की विस्तृत जांच की। कुल 1,411 महिलाओं ने इस अभियान का लाभ उठाया।

महिलाओं का स्वास्थ्य ही सच्ची सामाजिक जिम्मेदारी
ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार के लिए अदानी फाउंडेशन ने अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता दोहराई। फाउंडेशन का कहना है कि क्षेत्र की माताओं और बहनों के स्वास्थ्य के साथ-साथ उनकी आंखों की रोशनी सुरक्षित रखना भी सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
अदानी पावर और अदानी फाउंडेशन की इस पहल की दसों गांवों के ग्रामीणों ने सराहना की। बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिविर में पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और इस अभियान का लाभ उठाया।
रवि आर्य




