Published On : Mon, Aug 24th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गाली देने पर भड़का आरोपी, होटल मैनेजर पर राफ्टर से जानलेवा हमला

Advertisement

गाली देने पर भड़का आरोपी, होटल मैनेजर पर राफ्टर से जानलेवा हमला

नागपुर: कपिल नगर थाना क्षेत्र में गाली देने की बात को लेकर एक होटल मैनेजर पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने लकड़ी के सेंटरिंग राफ्टर से युवक के सिर और पैर पर कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। कपिल नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पानठेले पर शुरू हुआ विवाद

घटना शनिवार रात लेंढे नगर नाका नंबर-2 स्थित संगम लॉज के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, 25 वर्षीय निलेश ढोके पिछले करीब ढाई साल से होटल में मैनेजर के तौर पर काम कर रहा है।

घटना के समय आरोपी आरिफ अब्दुल हई होटल के पास एक पानठेले पर चाय पी रहा था। इसी दौरान निलेश कथित तौर पर शराब के नशे में वहां पहुंचा और आरिफ को गाली देने लगा। आरिफ द्वारा गाली देने का कारण पूछने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

Advertisement

सिर और पैर पर राफ्टर से वार

आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद आरिफ ने निलेश को अश्लील गालियां दीं और लकड़ी के सेंटरिंग राफ्टर से उसके सिर और पैर पर कई वार किए। हमले में निलेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल निलेश को पहले मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

होटल संचालक की शिकायत पर कपिल नगर पुलिस ने आरोपी आरिफ अब्दुल हई के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.