Published On : Tue, Aug 21st, 2018

नागपुर में गड्ढे बन रहे वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का सबब

Advertisement

नागपुर : उपराजधानी में इन दिनों सड़क पर बने गड्ढे वाहन चालकों के लिए का साबित हो रहे हैं. इन गड्ढों से गुज़रने पर वाहन चालक संतुलन खो कर गिर रहे हैं.

शहर में चल रहे विकासकार्यों के लिए बड़ी बड़ी मशिनें, मालवाहक वाहनों की आवाजाही और जगह जगह खुदे पड़े गड्ढों से यातायात की व्यवस्था चरमरा गई है, जिससे दुर्घटनाओं का प्रमाण बढ़ रहा है.

एक प्रत्यक्षदर्शी नागरिक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रविवार रात १० बजे मेडिकल चौक से बैद्यनाथ चौक की ओर दोपहिए से आने के समय वे गड्ढे की जद में आ गए और गिर पड़े. इस तरह की दुर्घटनाएं शहर के कई इलाकों में हो रही हैं. डामर की सडकों पर सीमेंट से पैच वर्क किया जा रहा है.

एनएचएआई ने घटिया दर्जे का काम मानकापुर अंडरब्रीज के लिये किया जहां शुरुआती हिस्से की सड़क ही धँस गई.

Advertisement

एक नागरिक ने बताया कि बैद्यनाथ चौक से रविवारी रात 9 बजे गुज़र रहे थे तभी दो पहिया में अपनी बेटी के साथ जा रहे एक शख़्स के सामने अचानक गड्ढे आ जाने से वे उनकी बेटी गाड़ी से गिर पड़ी. ग़नीमत रही कि वहां से कई और वाहन नहीं गुजर रहा था.

शहर में पारडी, अमरावती रोड, फ्रेंड्स कॉलनी मार्ग, पुलिस लाईन तलाब ते अवस्थी नगर चौक मार्ग, मंगलवारी बाजार रोड, कामठी रोड, वर्धा रोड, सदर मेन रोड जैसे भाग की सड़कें भी ख़राब हो गई हैं. लेकिन वाहनचालकों को पेश आनेवाली रोज़ाना की इन दिक्कतों की ओर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.