Published On : Thu, Jun 28th, 2018

जीरो माइल पर पलटी कार

Advertisement

नागपुर: जीरो माइल के समीप बुधवार की रात एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई. बताया जाता है कि कार में 4 लोग सवार थे, जिसमें 1 युवती भी थी. सभी को चोट लगी थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी को उपचार के लिए रवाना किया जा चुका था. रात 12 बजे के दौरान यह हादसा हुआ.

बताया जाता है कि सीताबर्डी फ्लाईओवर से एम.एच.49-बी.3144 नंबर की कार आरबीआई चौक की तरफ जा रही थी. गाड़ी काफी तेज गति में थी.

जीरो माइल के पहले चालक का नियंत्रण छूट गया. कार शायद डिवाइडर से टकराई और पलटकर काफी दूर तक स्कीट होती गई. बुरी तरह क्षतग्रस्त हुई कार में से 4 लोग बाहर निकले. अपने दोस्तों को फोन लगाया. रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी.

Advertisement

महज कुछ मिनटों में ही कार में सवार लोगों के दोस्त मौके पर पहुंचे और उन्हें अपने साथ उपचार के लिए ले गए. बाद में सीताबर्डी पुलिस मौके पर पहुंची. क्रेन से गाड़ी को हटाकर सीताबर्डी पुलिस थाने पहुंचाया गया. कार में कौन सवार था और कौन चला रहा था यह पता नहीं चल पाया है.

घटनास्थल पर जानकारी देने वाला कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, लेकिन लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.