Published On : Sat, Mar 27th, 2021

बिजली कनेक्शन काटने आए महावितरण कर्मचारियों को आप कार्यकर्ताओं ने वापस भेजा

Advertisement

नागपुर: हाल ही में टिमकी भानखेडा में “टोपरे का कुंवा” परिसर में हितेश पराते का बिजली कनेक्शन काटने महावितरण के कर्मचारी आए हुए थे. परेशान हितेश ने इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बुलाकर मदद की गुहार लगाई.

आप कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों के साथ इस समस्या पर चर्चा की लेकिन कोई भी हल नहीं निकला. अधिकारीयों ने पीड़ितों की समस्या को सुनने से इंकार तो किया ही लेकिन इसके अलावा उन्होंने पुलिस कार्रवाई की धमकी भी दी.

महावितरण कर्मचारियों ने इसके बाद बिजली कनेक्शन काटने का प्रयत्न किया. लेकिन आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं और परिसर में जनता के दबाव और आक्रोश के कारण महावितरण कर्मचारी वापस लौटने पर मजबूर हो गए. इस आंदोलन में विनोद गौर, राजेश गौर, मनोज चंदनबटवे, आकाश प्रजापती आदि आप कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने सक्रीय रूप से हिस्सा लिया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.