Published On : Sat, Mar 27th, 2021

देश मे एक ही दिन में कोरोना के 62,258 नए मामले

Advertisement

नागपुर– भारत में कोविड-19 के एक दिन में 62,258 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,19,08,910 हुए, वहीं 291 और लोगों की संक्रमण से मौत होने से कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,61,240 हुई. देश में अब भी 4,52,647 मरीजों का संक्रमण का इलाज चल रहा है, जबकि 1,12,95,023 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 16 अक्टूबर 2020 के बाद आज सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए हैं,

16 अक्टूबर को सर्वाधिक 63,371 नए मामले सामने आए थे. चिंता की बात ये है कि कोरोना के रिकवरी रेट में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के रिकवरी 94.8 प्रतिशत हो गई है. वहीं मृत्य दर 1.35 फीसदी हो गई है. राज्यों के लिहाज से समझें तो महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 36,902 नए मामले सामने आए हैं. वहीं नए मामलों की लिस्ट में पंजाब दूसरे नंबर पर है जहां 3,122 नए मामले सामने आए हैं, इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 2,655, कर्नाटक में 2,566 और गुजरात में 2190 नए मामले सामने आए हैं. मौत के लिहाज से भी महाराष्ट्र में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 112, पंजाब में 59, छत्तीसगढ़ में 22, केरल में 14 और कर्नाटक में 13 लोगों की मौत हुई है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.