Published On : Wed, Jan 7th, 2015

यवतमाल : रास्ता पार कर रहीं छात्रा को कुचला

Advertisement


यवतमाल
। स्थानीय धामणगाव रोड़ पर स्थित वसंतराव नाईक विद्यालय की छात्रा को रास्ता पार करते समय एक बाईकस्वार ने कुचलने से उसकी मौत हो गई. यह घटना आज दोपहर 2.50 बजे घटी. घटना के बाद बाईकस्वार बाईक छोड़कर भाग खड़ा हुआ. मृतक छात्रा का नाम रेणुका राजू दोनाड़कर (10) बताया गया है. यह छात्रा बाभुलगाव के सावरगाव की निवासी बताई गई है.

बाईक की टक्कर लगने के बाद छात्रा रेणुका का सिर पहिये से टकराया और वह दूर जा गिरी. उसी समय रास्ते से गुजर रहें अॅटो चालक भारत मारोड़कर ने यात्रियों को उतारकर उसे अॅटो में ड़ालकर मेडिकल कालेज ले गए. जहां चिकित्सों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

तो दूर्घटना के बाद बाईकस्वार ने गाड़ी वहीं छोड़कर भाग खड़ा हुआ. इस दुपहिया का नंबर एम.एच.29/एएफ-0880 है. टक्कर मारनेवाला भी पॉलेटेक्रिक का छात्र होने की आशंका व्यक्त की जा रही है. इस घटना का पता चलते ही रास्ते से जानेवाले और आनेवाले तथा आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची. गाड़ी के नंबर पर से छात्र को पकडऩे की कोशिश शुरू की गई है.

Gold Rate
Mar 2nd, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,67,000/-
Gold 22 KT ₹ 1,55,300/-
Silver/Kg ₹ 2,87,200 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
accident-logo-2

Representational Pic

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement