Published On : Tue, Nov 11th, 2014

चंद्रपुर : संगीता अमृतकर बनीं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष

Advertisement

Sangita Amrutkar
चंद्रपुर। चंद्रपुर महानगरपालिका की पूर्व महापौर संगीता अमृतकर चंद्रपुर जिला महिला कांग्रेस की नई जिलाध्यक्ष होंगी. पार्टी की महिला इकाई की प्रदेशाध्यक्ष कमल व्यवहारे ने श्रीमती अमृतकर की नियुक्ति की है.

महापौर पद का कार्यकाल समाप्त होते ही पार्टी में जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने से संगीता अमृतकर ने बताया कि सभी के सहयोग से इस जिम्मेदारी को निभाएंगी. विदित रहे कि पूर्वसांसद नरेश पुगलिया ने संगीता अमृतकर को महापौर बनाया था. पुगलिया से मतभेद के बाद वे रामू तिवारी गुट के साथ अलग हो गई हैं. इस गुट को विधायक वडेट्टीवार अपने साथ जोडने के लिए लगातार प्रयासरत हैं. इस नियुक्ति को उसी की एक कडी के रूप में देखा जा रहा है.

Advertisement
Advertisement

Gold Rate
25 July 2025
Gold 24 KT 99,000 /-
Gold 22 KT 92,100 /-
Silver/Kg 1,15,700 /-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above