Published On : Tue, Nov 11th, 2014

सावनेर : हजारों की महुआ शराब जब्त, 1 गिरफ्तार

Advertisement


सावनेर (नागपुर)।
हेटीसुर्ला पुलिस स्टेशन के सीमा पर शराब भट्टी में अवैध तरीके से महुआ शराब बनाने की गुप्त जानकारी पुलिस को मिली. गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने भट्टी पर धाड़ मारकर हजारों की शराब जब्त की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार हेटीसुर्ला परिसर में कोलार नदी के समीप कुछ लोग अवैध तरीके से महुआ शराब बनाने की गुप्त जानकारी पुलिस को मिलते ही 10 नवम्बर दोपहर 2 बजे के करीब एपीआय विजय पोटे, हे.कॉन. अनिल मुंडे, बबन बहादुरे, गौरे, पुलिस पाटिल अकलेश गहरवार आदि ने जाल बिछाकर आरोपी राजू दामू कंडटी (20) को 47,730 की महुआ शराब, 11 ड्रम महुआ फुल और शराब बनाने के सामान समेत रंगेहाथ गिरफ्तार किया तथा आरोपी अशोक किसन नुसाने नि.पहलेपार भागने में कामयाब हुआ. दूसरे आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है. आगे की कार्रवाई पुलिस निरीक्षक शैलेश सपकाल के मार्गदर्शन में एसआय विजय पोटे कर रहे है.

mahua liqour

File pic

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
02 June 2025
Gold 24 KT 96,000/-
Gold 22 KT 89,300/-
Silver/Kg 98,200/-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above