Published On : Thu, Sep 4th, 2014

नांदागोमुख : खड़ी फसलों को चट कर रहे हैं वन्य प्राणी

Advertisement


किसान परेशान, नुकसान भरपाई की मांग


नांदागोमुख (नागपुर)

नांदागोमुख परिसर में आने वाले छत्रापुर, जैतपुर, खुर्सापार, सावली (मो), जंगली बोरगांव, जरामखोरड आदि गांव जंगल से सटे होने के कारण वन्य प्राणियों का यहां आना-जाना लगा रहता है. नीलगाय और हिरण जैसे प्राणी खेतों में खड़ी फसल को नष्ट कर रहे हैं. इससे इस क्षेत्र के किसान काफी परेशान हो गए हैं. किसानों ने नुकसान भरपाई देने की मांग सरकार से की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये वन्य प्राणी रात के समय या फिर तड़के आते हैं और खेतों में खड़ी फसल को बरबाद कर चले जाते हैं. कपास, सोयाबीन, तुअर, मूंग, उड़द और ज्वार जैसी फसलों को अब तक बरबाद किया जा चुका है. इस साल बारिश के देर से और अनियमित आने से किसानों पर वैसे भी दुबारा, तिबारा बुआई की नौबत आई है. ऊपर से इन प्राणियों के आतंक ने किसानों की जान हलकान कर रखी है. किसानों ने प्रशासन से इस पूरे मामले की जांच कर नुकसान भरपाई देने की मांग की है, ताकि किसानों को कुछ मदद हो सके.

File pic

File pic

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
Feb 14th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,56,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,45,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,48,400 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above