खामगांव
शेगांव के तहसीलदार रामेश्वर पुरी के घर कल रात चोरों ने घुसने की कोशिश की, मगर सफल नहीं हो पाए. इस संबंध में अब तक पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया गया है.
Featured Products
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर ने कल मध्य रात्रि के आसपास पुरी के व्यंकटेशनगर शेगांव स्थित सरकारी घर के पिछले हिस्से की दो खिड़कियां खोलकर भीतर घुसने की कोशिश की. इसी बीच सुरक्षा गार्ड की नजर पड़ने पर चोर भाग खड़ा हुआ. घटनास्थल से चोर की चप्पलें बरामद की गई हैं.

Representational Pic
Advertisement








