Published On : Thu, Jul 31st, 2014

मेहकर : ट्रक ने मारी दुपहिया को टक्कर, 1 की मौत

Advertisement


मेहकर

Accident 2
तेज रफ़्तार से आ रहे एक ट्रक ने दुपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में दुपहिया सवार पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. यह घटना आज सुबह 7:30 बजे के करीब सुल्तानपुर के वेदांत आश्रम के समीप घटी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर के समीप बोराखेड़ी के तेजराव नखाने अपनी पत्नी के साथ दुपहिया क्र. एम.एच. 28-8164 से चिखली में एक समरोह में हिस्सा लेने जा रहे थे. उसी दौरान पेट्रोल भरने के लिए सुल्तानपुर के पंप पर जाते समय वेदांत आश्रम के समीप तेज रफ़्तार से आ रहे ट्रक क्रमांक डब्ल्यू. बी. 23 सी.1041 ने उनके दुपहिया वाहन को जबरदस्त टक्कर मार दी. इसमें रुक्मिणीबाई नखाने की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

Gold Rate
04 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,60,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,49,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,87 100 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस घटना की शिकायत विनोद साहेबराव थोरात ने मेहकर पुलिस स्टेशन में की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक कारीप्रसाद तिरप्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आगे की जांच जमादार निवृती चेके कर रहे हैं.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement