Published On : Thu, Apr 10th, 2014

गडचिरोली: पोलिंग पार्टी पर नक्सलियों का हमला

Advertisement

 

एटापल्ली तहसील की घटना 

गडचिरोली:

Gold Rate
06 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,52,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,42 300 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

 एटापल्ली तहसील के गर्देवाड़ा में मतदान प्रक्रिया संपन्न कर लौट रही पोलिंग पार्टी पर नक्सलियों ने हमला किया। इस दौरान नक्सलियों द्वारा विस्फोट कर गोलीबारी की गई। किंतु इस हमले में किसी भी तरह की जीवितहानी नहीं होने की जानकारी मीली है।

 

अधिक जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव प्रक्रिया शुरू होकर गडचिरोली – चिमूर लोकसभा क्षेत्र के लिए आज १० अप्रैल को मतदान लिया गया। इस क्षेत्र के लिए मतदान का समय सुबह ७  दोपहर ३ बजे तक रखा गया था। जिसके अनुसार प्रशासन ने एटापल्ली तहसील के गर्देवाड़ा में पोलिंग पार्टी भेजकर मतदान प्रकिर्या पूर्ण की। मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात गर्देवाड़ा में पोलिंग पार्टी गट्टा में स्थित बेस कैंप में लौट रही थी। इस दौरान गर्देवाड़ा के देवपहाडी गांव के बीच दोपहर 3.30 बजे के दौरान अचानक नक्सलियों ने पोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया। इस हमले में नक्सलियों ने विस्फोट भी किया तथा गोलीबारी की। पोलिंग पार्टियों के साथ तैनात पुलिस जवानों ने नक्सलियों के इस हमले का मुहतोड़ जवाब दिया। पुलिस व नक्सलियों के बीच करीबन आधा घंटा मुठभेड़ चली। इसी बीच उस परिसर में तैनात अन्य पुलिस जवानों की टुकड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस का बढता दबाव देख नक्सली जंगल में भाग गए।पुलिस ने पोलिंग पार्टी को सुरक्षित रूप से गट्टा के बेस कैंप पर पहुचाया। इस मुठभेड़ में किसी भी तरह की जिवितहानी नहीं होने की जानकारी पुलिस विभाग द्वारा दी गई है।

Naxal

File Pic

 

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement