Published On : Sat, Nov 30th, 2019

उद्धव सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, 169 विधायकों ने दिया समर्थन

Advertisement

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में बनी महाविकास अघाड़ी सरकार ने बहुमत हासिल कर लिया है। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान भाजपा के सदस्यों ने सदन का बहिष्कार किया। जिसके बाद सदस्यों की गिनती कर बहुमत परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई। सभी सदस्यों ने अपनी सीट पर उठकर नाम और क्रमांक बताया। उद्धव सरकार का 169 सदस्यों ने समर्थन किया जबकि विपक्ष में शून्य सदस्यों ने मतदान किया। एमएनएस सदन में उपस्थित रही लेकिन उसने पक्ष-विपक्ष से अलग हटकर तटस्थ रूख अपनाया।

भाजपा सदस्यों का सदन से वॉकआउट

Gold Rate
26 dec 2025
Gold 24 KT ₹ 1,37,900/-
Gold 22 KT ₹ 1,28,200/-
Silver/Kg ₹ 2,28,500/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सदन में विश्वासमत प्रक्रिया के दौरान भाजपा के सदस्यों ने विधानसभा से वॉकआउट किया। जिसके बाद प्रोटेम स्पीकर ने विधानसभा के दरवाजों को बंद करने का आदेश दिया। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम राज्यपाल को अनियमितता का पत्र सौपेंगे।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement