Published On : Thu, Nov 21st, 2019

जल्द हो सकता है राज्य में सरकार बनाने का ऐलान

Advertisement

मुंबई: राज्य में सरकार निर्माण को लेकर जारी गतिरोध अगले एक से दो दिन में खत्म हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना के साथ जाने के लिए कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्षा सोनिया गांधी ने मंजूरी दे दी है। जिसके बाद सभी पक्षों ने बातचीत को और तेज कर दिया है। माना जा रहा है कि शुक्रवार को मुंबई में साझा तौर पर कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना सरकार बनाने का ऐलान कर सकते हैं। इस बीच आज(गुरुवार) फिर एक बार कांग्रेस और राकांपा नेताओं के बीच बैठक होने जा रही है।

इससे पहले बुधवार शाम को दोनों दलों के नेताओं राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के दिल्ली स्थित घर पर तकरीबन तीन घंटे तक बैठक की। इसमें कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, के. सी. वेणुगोपाल, अहमद पटेल, जयराम रमेश, पृथ्वीराज चव्हाण और नसीम खान ने हिस्सा लिया। वहीं, राकांपा की तरफ से शरद पवार, सुप्रिया सुले, अजित पवार और सुनील तटकरे समेत अन्य बैठक में शामिल रहे। बैठक के बाद कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, ‘इस बैठक के बाद फिर हम दोपहर में मिलेंगे और सारी शर्तों को पूरा करके, परसों हम महाराष्ट्र के तमाम नेताओं से मुंबई में मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी शिवसेना और राकांपा के साथ बातचीत सही दिशा में जा रही है। शुक्रवार को मुंबई में साझा ऐलान किया जाएगा।’

Gold Rate
Feb 27th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,60,600/-
Gold 22 KT ₹ 1,49,400/-
Silver/Kg ₹ 2,71,700 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

संजय राउत ने कहा- जल्द मिलेगी गुड न्यूज
इससे पहले महाराष्ट्र में सरकार के गठन पर जारी अटकलों के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि जल्द ही अच्छी खबर मिलेगी। संजय राउत ने कहा- लगता है कांग्रेस, शिवसेना और राकांपा मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाएंगे। संजय राउत ने यह भी कहा कि 4-5 दिन में सरकार बन जाएगी। राउत ने यह दावा कांग्रेस-राकांपा की दिल्ली में हुई उस बैठक के बाद किया है, जिसमें अभी तक कोई फाइनल नतीजा नहीं हो पाया।

उद्धव ठाकरे करेंगे नेतृत्व!
संजय राउत ने कांग्रेस और राकांपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कहा कि आज से सरकार बनाने का काम शुरू हो गया है और आने वाले चार-पांच दिनों में सरकार बन जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता ये चाहती है कि शिवसेना का मुख्यमंत्री बने और राज्य की भावना है कि उद्धव ठाकरे साहब को नेतृत्व करना चाहिए।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement