Published On : Fri, Sep 27th, 2019

महिला अत्याचार का बढ़ता प्रमाण और उपाय” पर व्याख्यान

नागपुर: दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय में महिला तक्रार समिति के तत्वावधान में “महिला अत्याचार का बढ़ता प्रमाण और उसके उपाय” इस विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया था।

इस अवसर पर प्रमुख वक्ता के रूप में सेवादल महिला महाविद्यालय नागपुर की राज्यशास्त्र विभाग प्रमुख डॉ रीता दांडेकर उपस्थित थी।

Gold Rate
27 Sept 2025
Gold 24 KT ₹ 1,14,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,06,100 /-
Silver/Kg ₹ 1,43,400/-
Platinum ₹ 49,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि महिलाओं को जागरूक होना जरूरी है। अपने अधिकार के प्रति सजग होना चाहिए। यह सब शिक्षा के माध्यम से ही हो सकता है।

कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ श्रद्धा अनिलकुमार ने कहा कि सामाजिक, शारीरिक व भावनिक किसी भी प्रकार का अन्याय यदि महिलाओं पर होता है तो उन्होंने जागरूक होकर अन्याय के विरुद्ध लड़ना चाहिए।कार्यक्रम का संचालन डॉ सुजाता साखरे व आभार प्रदर्शन डॉ चेतना पाठक ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महिला तक्रार समिति सदस्य डॉ तनुजा राजपूत ने सहयोग किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राये व प्राध्यापक उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement