Published On : Fri, Jul 5th, 2019

न्यू इंडिया के संकल्प की पूर्ति करने वाला बजट-डॉ विकास महात्में

Advertisement

Vikas Mahatme

नागपुर: राज्यसभा सांसद पद्मश्री डॉ विकास महात्में ने कहा कि यह बजट देश के प्रत्येक नागरिक का सर्वांगीण विकास के लिए ,प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के न्यू इंडिया के निर्माण के सपने को साकार करने वाला बजट है, कृषि के लिए बजट में 86 हजार करोड़ से बढ़ाकर 1 लाख 51 हजार करोड़ तक किया गया।

कृषि क्षेत्र में निवेश आने से किसानों को लाभ मिलेगा। जल शक्ति के माध्यम से पानी के लिए विशेष प्रावधान किया गया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में बजट बढ़ाया गया ,नागरिको का उत्तम स्वास्थ्य सेवा मिले इसके लिए सरकार कटिबद्ध हैं।

Gold Rate
04Oct 2025
Gold 24 KT ₹ 1,20,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,12,100 /-
Silver/Kg ₹ 1,48,900/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सामाजिक न्याय के क्षेत्र में विशेष ध्यान रखा गया। अन्न दाता ऊर्जा दाता हो यह नितिन जी गड़करी का सपना था ,किसान पूरक व्यवसाय कर पाएंगे ,वे बायो गैस ,बॉयो फ्यूल का निर्माण कर पाएंगे जिससे उनको लाभ मिलेगा,उत्पादन बढेगा । महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य होंगा। पहली बार देश में महिला वित्त मंत्री ने बजट प्रस्तुत किया यह भी गौरव की बात है।

Advertisement
Advertisement