Published On : Mon, Apr 2nd, 2018

पांच लाख लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisement


नागपूर: जनवरी के महीने में बैगलिफ्टिंग कर पांच लाख रूपए नगद लूटने वाले आरोपियों को गिरफ़्तार करने में पुलिस को कामियाबी मिली है। शहर की कोतवाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दशहरा रोड भूतिया दरवाजा निवासी 19 वर्षीय अरशद शेख मोहम्मद लतीफ़ और उसके साथी 20 वर्षीय गंगा प्रशांत काकड़े निवासी शारदा नगर हुडकेश्वर को गिरफ़्तार किया था।

रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की जिसमे उन्होंने जनवरी में लकड़ा पुल से पांच लाख रूपए लूटने की वरदाता को काबुल किया। आरोपियों के कबूलनामें के बाद सोमवार को दोनों आरोपियों को लकड़गंज पुलिस को सौप दिया गया। आरोपियों ने जिस जगह वारदात को अंजाम दिया वो इलाका लकड़गंज पुलिस के अधीन आता है। दोनों आरोपियों से लूटी गई रकम की जानकारी हासिल करने का प्रयास पुलिस कर रही है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
23 Jan 2026
Gold 24 KT ₹ 1,57,800/-
Gold 22 KT ₹ 1,46,800/-
Silver/Kg ₹ 3,29,800 /-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above