Published On : Wed, Oct 25th, 2017

100 बीएड कॉलेजो की मान्यता होगी रद्द, नागपुर यूनिवर्सिटी जारी करेगा नोटिस

Advertisement

Nagpur University
नागपुर: नागपुर यूनिवर्सिटी से संलग्नित 100 बीएड कॉलेजों में प्रवेश न लेने की अपील नागपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने की है. संबधित सभी कॉलेजों की मान्यता रद्द करने का निर्णय लिया गया है. सभी कॉलेजों को जल्द ही नोटिस जारी किए जाएंगे. विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता मंडल की बैठक में बीएड कॉलेजों पर कार्रवाई करने के संकेत दिए गए थे. उसके बाद नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया है. नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एज्युकेशन नियमों का पालन नहीं करने के कारण इन कॉलेजों पर गाज गिरी है.

कई कॉलेजों में इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी. जिस पर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया और ऐसे कॉलेजों की मान्यता रद्द करने करने के आदेश दिए थे. उन पर अमल करते हुए नागपुर यूनिवर्सिटी ने यह कदम उठाया है. विश्वविद्यालय से जुड़े कई कॉलेज स्थायी अनुदानित हैं. जिसके चलते विश्वविद्यालय के सामने तकनिकी समस्या बनी हुई है. बैठक में बीएड कॉलेजों के मुद्दे पर चर्चा हुई. तब पता चला कि कई कॉलेजों ने विश्वविद्यालय से कॉलेज चलाने की अनुमति ही नहीं ली थी. अब ऐसे कॉलेजों पर गाज गिरेगी.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
Feb20 th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,200 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above