Published On : Mon, Sep 18th, 2017

मेयो-मेडिकल में सरकार द्वारा तैनात सुरक्षा रक्षक हड़ताल पर गए

Advertisement

GMCH, Nagpur
नागपुर: शहर के दो प्रमुख सरकारी अस्पतालों मेयो और मेडिकल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी हड़ताल पर चले गए है। रविवार रात 10 बजे से हड़ताल पर गए इन सुरक्षा रक्षकों का आंदोलन अब भी जारी है। आपातकालीन सेवा के अलावा अस्पताल परिसर और इन दोनों प्रमुख अस्पतालों में डॉक्टरों की सुरक्षा का जिम्मा इन्ही के सुरक्षा रक्षकों के भरोसें है। मेयों और मेडिकल अस्पताल में लगभग 68 -68 सुरक्षा रक्षक तैनात है जिसमे से तीन या चार को छोड़कर सभी ने आंदोलन का रास्ता अख़्तियार कर लिए है।

आंदोलनकारियों की माँग है की उन्हें नियमित किये जाने के साथ ही राज्य पुलिस के किसी कर्मचारी के अनुसार सहूलियत उपलब्ध कराई जाये। फ़िलहाल 11 महीने के कॉन्ट्रेट के अनुसार अपनी सेवा दे रहे है महाराष्ट्र सिक्युरिटी फ़ोर्स के इन जवान के जिम्मे ही सरकारी अस्पतालों के जिम्मे है। राज्य में डॉक्टरों पर हो रहे लगातार हमलो को देखते हुए सरकारी अस्पतालों में निजी सुरक्षा रक्षकों की जगह पुलिस भर्ती में चयनित हुए जवानों को इस फ़ोर्स में भर्ती कर यह अहम जिम्मेदारी दी गयी है।

वही इन हड़ताली जवानों के आंदोलन को अस्पताल प्रशासन ने नौकरी करार का उल्लंघन बताया है। पर इस हड़ताल की वजह से इन दोनों ही अस्पतालों में डॉक्टरों और मरीजों की सुरक्षा का प्रश्न निर्माण हो गया है।

Gold Rate
15 dec 2025
Gold 24 KT ₹ 1,32,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,23,600 /-
Silver/Kg ₹ 1,92,100/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement