
भारतीय वैदिक धर्म में तो ग्रहण काल का वक्त अच्छा नहीं माना जाता है इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ काम नही होता है लेकिन अब ग्रहण खत्म हो गया है इसलिए आज के दिन आपको निम्नलिखित चीजें जरूर करनी चाहिए।
- आज आप स्नानादि कर नए वस्त्र पहनें और अपने ईष्टदेव की पूजा करें।
- अपने पितरों को याद करें दान करें। गाय को अपने घर की बनी पहली रोटी अर्पण करें।
- अगर आसपास कोई धार्मिक स्थल है तो वहां जाएं।
- अगर आस-पास घाट हो तो वहां जाकर शिव जी की पूजा करनी चाहिए।
- देवताओं की मूर्तियों को गंगाजल छिड़ककर शुद्ध करना चाहिए।
- घर में अगर तुलसी हो तो पहले वहां दीपक जलाए।
- घर में पोंछा लगाकर धूप-बत्ती करनी चाहिए, जिसके सारी निगेटिव ऊर्जा बाहर निकल जाए।
- ग्रहण के वक्त पहने कपड़ों को किसी गरीब को दान दे देना चाहिए।
Advertisement









