Published On : Wed, May 3rd, 2017

कार्बाइड से पकाए जा रहे रू. 1.69 लाख के आम एफडीए ने किया नष्ट

Advertisement
Mango

File Pic


नागपुर: 
अन्न व औषधि प्रशासन विभाग की ओर से विशेष दल बनाकर शहर के कलमना मार्केट में आम व्यापारियों के गोदामों में छापे मारे गए। कलमना मार्केट यार्ड स्थित राजू कटारिया के गोदाम में कार्बाइड युक्त 240 किलो आम जिनकी कीमत 3 हजार 707 रुपए है ज़ब्त किया गया। साथ ही आम विक्रेता जीतेन्द्र मानकर के गोदाम से 45 हजार 560 रुपए कीमत के 2278 किलो आम जब्त किए गए। मोहम्मद इरफ़ान रईन के गोदाम से 2998 किलो आम जिनकी कीमत 1 लाख 19 हजार 920 रुपए है। इन सभी कार्रवाईयों में कुल मिलकार 5516 किलो आम जब्त किए गए।

इन आमों  की कुल कीमत 1 लाख 69 हजार रुपए बताई गई है। जब्त किए गए सारे आम नागपुर महानगर पालिका के डम्पिंग यार्ड में नष्ट किए गए। इसके साथ ही कलमना के ही अन्य आम व्यापारियों के गोदामों से भी आमों के नमूने जांच के लिए गए हैं। अन्न व औषधि विभाग की यह एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। जिसके कारण रासायनिक क्रिया से फलों को पकानेवाले फल व्यवसाई दहशत में आ गए हैं।

यह कार्रवाई संयुक्त आयुक्त शशिकांत केकरे के मार्गदर्शन में सहायक आयुक्त मिलिंद देशपांडे व मोतीराम पवार के नेतृत्व में अन्न सुरक्षा अधिकारी मनोज तिवारी, आनंद महाजन, प्रवीण उमप, किरण गेडाम, शीतल देशपांडे, भंडारा के अन्न सुरक्षा अधिकारी भास्कर नंदनवार, विनोद धवड व अखिलेश राउत कार्रवाई में शामिल थे। इस दौरान संयुक्त आयुक्त शशिकांत केकरे ने बताया कि आगे भी इस तरह से कार्रवाई की जाएगी।

Gold Rate
02 july 2025
Gold 24 KT 97,500 /-
Gold 22 KT 90,700 /-
Silver/Kg 1,06,600/-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
Advertisement