Published On : Sat, Mar 4th, 2017

Video: मनपा में पार्टी रहेगी एकजुट – संजय महाकालकर

Advertisement

नागपुर: नागपुर महानगर पालिका में कांग्रेस पार्टी की तरफ से दल नेता के लिए संजय महाकालकर का नाम तय किया गया है। पार्टी नेता के नाम को तय करने के लिए महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस कमिटी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री आरिफ़ नसीम खान और विनायक देशमुख को बतौर पर्यवेक्षक भेजा था। इन दोनों नेताओं ने रविभवन में चुनाव में चुनकर आए नगरसेवकों से व्यक्तिगत चर्चा की। इस चर्चा के बाद अंततः संजय महाकालकर के नाम को तय किया गया।

पार्टी की तरफ से आदेश मिलते ही संजय ने विभागीय आयुक्त कार्यालय पहुँचकर अपना निवेदन चुनाव अधिकारी को सौपा। मनपा में पार्टी नेता के लिए संजय का नाम तय किये जाने के बाद पार्टी नेता, शहराध्यक्ष ने उन पर भरोसा व्यक्त किया। खुद संजय ने पार्टी नगरसेवकों को एकजुट रखकर जनता के हितों के लिए काम करने का भरोसा दिलाया।

Gold Rate
07 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,55,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,55,400 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement