Published On : Thu, Dec 8th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

नागरिकों की सुरक्षा को पहली प्राथमिकता: घाडगे

Advertisement

नागपुर: गणेशपेठ पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले बजरिया, संतरा मार्केट, कॉटन मार्केट, भल्दारपुरा आदि क्षेत्रों में बढ़ती गुंडागर्दी, अवैध धंधे करने वाले अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए तथा नागरिकों की सुरक्षा के लिए जन जागरण सेवा समिति एवं मोहल्ला पुलिस दक्षता कमेटी का शिष्टमंडल गणेशपेठ पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक हृषिकेश घाडगे से मिला।

इस समय उन्होंने थाने अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बढ़ते आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने की मांग की। पुलिस निरीक्षक घाडगे ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा कानून प्रथम जिम्मेदारी है, जिसके लिए पुलिस सड़क पर उतरेगी और अपराधियों को सबक सिखाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद लेगी।

Gold Rate
Feb 9th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,57,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,46,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,63,000 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बजरिया चौक में अस्थायी पुलिस चौकी लगाने का प्रयास किया जाएगा। शिष्टमंडल में अनिल गुप्ता, हरीश कुंडले, खुशालचंद नायक, दिलीप भुरे, कृष्णा प्रजापति, नीरज पटेल, प्रकाश प्रजापति, सौरभ कहार आदि ने घाडगे का पुष्प गुच्छ देकर सत्कार किया।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement