Published On : Thu, Jul 14th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

लवकुश नगर में गंदे पानी से स्वास्थ्य को खतरा

Advertisement

राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस ने की समस्या सुलझाने की मांग

नागपुर: सुखदेव वंजारी दक्षिण नागपुर अध्यक्ष के मार्गदर्शन में एवं विजय गावंडे महासचिव के निर्देशानुसार नेहरू नगर जोन के मनपा अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा गया। वार्ड 47 लवकुश नगर मानेवाड़ा क्षेत्र में नलों से गंदा पानी आ रहा है और यह दूषित जल पीने से बच्चे बीमार हो रहे हैं तथा नागरिक पेट दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं। अतः संबंधित अधिकारी पाइप लाइन की तुरंत जांच कर जल्द से जल्द उसकी मरम्मत कराएं, नहीं तो तीव्र आंदोलन होगा,

Gold Rate
Mar 13 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,60,100/-
Gold 22 KT ₹ 1,48,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,66,400/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस आशय की चेतावनी राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने दी। इस अवसर पर रविंद्र चौधरी अध्यक्ष मानेवाडा शखा, अमित पिचकाटे, नितिन बावनगडे, राम आमटे बाबाराव खवसे, दिनेश ढोले, लोकेश फुले, अरविंद दटके, रामचंद्र अमृतकर, प्रभाकर वंजारी, राजू माथुरकर, अंबरते, शोभा नागपूरकर, विजया ठाणेकर, शुभांगी वाडबुधे, आकाश चिमणकर आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement