Published On : Wed, Oct 20th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

चेंबर के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष श्री अश्विन मेहाड़िया का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया

Advertisement

विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की शीर्ष व अग्रणी संस्था नाग विदर्भ चेंबर आॅफ काॅमर्स के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष श्री अश्विन मेहाड़िया का जन्मदिवस केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया।

चेंबर के पदाधिकारियों की ओर से चेंबर वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अर्जुनदास आहुजा ने श्री अश्विन मेहाड़िया का शाॅल पहनाकर सम्मान किया तथा पुष्पगुच्छ देकर उन्हें जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा ईश्वर से उनके निरोगी स्वास्थ्य तथा दीर्घायु हेतु प्रार्थना की।

Gold Rate
15 dec 2025
Gold 24 KT ₹ 1,32,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,23,600 /-
Silver/Kg ₹ 1,92,100/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अध्यक्ष श्री अश्विन मेहाड़िया ने चेंबर के सभी पदाधिकारियों को उनकी शुभकामनांए स्वीकार करते हुये धन्यवाद दिया एवं कहा कि हमेशा व्यापारी हितो के लिये कार्य करने हेतु सदैव तत्पर रहेंगे।

इस अवसर पर चेंबर के सर्वश्री – उपाध्यक्ष – अर्जुनदास आहुजा, फारूखभाई अकबानी, कोषाध्यक्ष – सचिन पुनियानी, सहसचिव – शब्बार शाकिर, स्वप्निल अहिरकर व जनसंपर्क अधिकारी राजवंतपालसिंग तुली उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा उपाध्यक्ष अर्जुनदस आहुजा ने दी।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement