Published On : Wed, Oct 20th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

आज से 361 स्टार बसें दौड़ना शुरू

Advertisement

– मांग बढ़ी तो 20 अतिरिक्त बसें दौड़ाई जाएगी

नागपुर – जनता की भारी मांग पर मनपा आयुक्त ने आज से पहले की तरह 361 बसें शुरू की। जिसमें 70 CNG बसों का भी समावेश हैं। इस दौरान बसों की मांग बढ़ी तो 20 अतिरिक्त बसों को बढ़ाया जाएगा,यह जानकारी मनपा परिवहन विभाग के प्रशासकीय अधिकारी पागे ने दी।

Gold Rate
29 April 2025
Gold 24 KT 96,200/-
Gold 22 KT 89,500/-
Silver / Kg 97,200/-
Platinum 44,000 /-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कोरोना के नाम पर मनपा आयुक्त ने शत प्रतिशत स्टार बसों को बंद कर दिया गया था। इसके बाद देश के अन्य शहरों के मनपा ने सार्वजनिक परिवहन सेवा शुरू कर दी थी लेकिन मनपा आयुक्त आनाकानी कर रहे थे।

उसकी यह भी वजह समझी जा रही थी कि इन दिनों मनपा की आर्थिक हालात काफी दयनीय थी इसलिए अतिरिक्त खर्च का बहाना कर बसें पूर्वतः शुरू करने में आनाकानी कर रही थी। जबकि मनपा द्वारा अन्य किसी भी विकास कार्य से मनपा को रिटर्न्स नहीं आता है और परिवहन सेवा से 50% आय होती हैं।

इसके बावजूद मनपा आयुक्त मनमानी कर रहे थे। उल्लेखनीय यह है कि OLECTRA ( EVY TRANS PRIVATE LTD ) को 20 नवंबर 2021 तक 40 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति करने का निर्देश मनपा आयुक्त ने दिया। लेकिन OLECTRA की तरफ से आजतक कोई जवाब नहीं आया।

ऐसा समझा जा रहा कि OLECTRA पूर्ण बसों की आपूर्ति करने में आनाकानी कर रही। इन 40 बसों के आने के बाद 30 डीजल बसों को कम कर दिया जाएगा,पहले से ही 30 बसों को कम किया जा चुका है।

Advertisement
Advertisement