Published On : Thu, Feb 25th, 2021

मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ के बाहर मिली संदिग्ध कार, 20 जिलेटिन की छड़ें बरामद

Advertisement

मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर संदिग्ध स्कॉर्पियो मिलने से हड़कंप मच गया है। इसमें जिलेटिन की 20 छड़ें बरामद हुई हैं। मौेके पर मुंबई पुलिस और एटीएस की टीम पहुंच चुकी है और जांच में जुटी है। बम निरोधक दस्ते भी पहुंच गए हैं। मुकेश अंबानी के घर के बाहर कमांडो तैनात कर दिए गए हैं।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि मुंबई में मुकेश अंबानी के घर के कुछ दूरी पर स्कॉर्पियो गाड़ी मिली है। उसमें जिलेटिन की छड़ी पाई गई है। इसकी जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। जो भी असलियत है, जल्द से जल्द सामने आएगी।

Gold Rate
05 Aug 2025
Gold 24 KT ₹ 1,00,700 /-
Gold 22 KT ₹ 93,700/-
Silver/Kg ₹ 1,13,200/-
Platinum ₹ 46,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
Advertisement