Published On : Wed, Jun 24th, 2020

नागपुर में 39 नए मरीज, कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 1365

Advertisement

नागपुर। 39 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 1365 हो गई है। बुधवार को पॉजिटिव आए मरीजों में 28 की नीरी लैब, 7 की मेयो, 3 की मेडिकल और एक की जांच निजी लैब में हुई है।

नीरी में पॉजिटिव आए 28 सैंपल राजनगर क्वारेंटाइन सेंटर के हैं। इस सेंटर में नाईकतालाब और बांग्लादेश के लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है। मेयो में पॉजिटिव आए सैंपल वीएनआईटी क्वारेंटाइन सेंटर और हंसापुरी के मरीज के हैं।

Gold Rate
15 july 2025
Gold 24 KT 98,200 /-
Gold 22 KT 91,300 /-
Silver/Kg 1,12,500/-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

राजनगर क्वारेंटाइन सेंटर से 139 सैंपल जांच के लिए नीरी लैब भेजे गए थे। इनमें 28 सैंपल पॉजिटिव, 105 निगेटिव और 6 सैंपल इनकनक्लूसिव थे।

Advertisement
Advertisement