Published On : Tue, Mar 3rd, 2020

RTE एडमिशन : 6797 सीटों के लिए 30,453 विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन

Advertisement

नागपुर– आरटीई के 2020 के आवेदन की शुरुवात 11 फरवरी से हुई थी. जो 29 फरवरी तक चलनी थी. लेकिन फॉर्म में कई पालकों के द्वारा गलती होने की वजह से गलती सुधारने के लिए 4 मार्च तक का समय दिया गया है. अब तक नागपुर जिले में नर्सरी, केजी-1 और पहली क्लास के कुल मिलाकर 30,453 विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन हो चुके है. नागपुर जिले में कुल आरटीई के अंतर्गत 680 स्कुल है.

आरटीई (RTE) के अंर्तगत 6797 सीटे आरक्षित है. जानकारी के अनुसार 16 मार्च को इसका लकी ड्रॉ निकलने वाला है. फॉर्म दुरुस्ती के लिए तारीख़े बढ़ने के बाद कई पालक अपने फॉर्म की दुरुस्ती के लिए सेंटर पंहुच रहे है.

Gold Rate
Apr 28- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,52,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,44,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

हर साल आरटीई के तहत एडमिशन लेने के लिए आवेदनों की संख्या बढ़ रही है. आवेदन करने के बाद और एडमिशन होने के बाद भी कई ऐसे विद्यार्थी है, जिनके एडमिशन नहीं हो पाते और यह आरक्षित सीटे खाली रह जाती है. इसकी तरफ भी सरकार द्वारा ध्यान देने की जरुरत है.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement