Published On : Thu, Dec 12th, 2019

दर्दनाक हादसा: मेडिकल के चर्म विभाग का स्लैब गिरने से दो लोगों की हुई मौत

नागपुर- गुरुवार शाम को गवर्मनेट टीबी अस्पताल के पास स्थित चर्म रोग विभाग की स्लैब गिरने से एक मरीज समेत एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे में कम से कम चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक मरीज की पहचान देवनाथ बागड़े और महिला की वनिता वाघमारे के रूप में हुई है। सभी गंभीर जख्मियों को मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

Gold Rate
22 Oct 2025
Gold 24 KT ₹ 1,24,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,15,800 /-
Silver/Kg ₹ 1,63,000/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जानकारी के अनुसार मुतक वनिता अपनी बीमार बहन जयमाला दहिवाले को देखने आयी थी। शाम के समय जब देवनाथ बागड़े और वनिता बाहर निकली तो उसी समय बिल्डिंग का स्लैब गिरने की वजह से दोनों की मौत हो गई। जब स्लैब गिरा तो उसकी आवाज़ से सभी सहम गए थे।

मृतक वनिता के पति की इस वर्ष ही मौत हुई है. उसके दो बच्चे है, दोनों ही अब अनाथ हो चुके है। जानकारी के अनुसार यह स्लैब जर्जर हो गया था और इसकी शिकायत रेसिडेंट डॉक्टरों ने कई बार मेडिकल प्रशासन से की थी। लेकिन प्रशासन की लापरवाही ने इस बार दो लोगों की जान ले ली।

Advertisement
Advertisement