Published On : Wed, Jan 10th, 2018

विजिटर वीजा के भरोसे नागपुर में दाखिल हुए 9000 पाकिस्तानी

Advertisement

Pakistani enters in Nagpur, Maharashtra
मुंबई/नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर से दंग कर देने वाला एक मामला उजागर हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों से लगभग 9000 पाकिस्तानी नागरिक विजिटर वीजा के भरोसे नागपुर में दाखिल हुए और वापस ही नहीं गए। 9000 में से केवल 2000 लोगों की जानकारी पुलिस विभाग के पास है, जबकि 535 लोगों ने भारतीय नागरिकता हासिल कर ली। फिर भी करीब 6465 हजार वे लोग कहा रह रहे हैं, जो आए तो निश्चित समय के लिए थे, लेकिन वापस ही नहीं गए हैं। साफ है कि ये पाकिस्तानी लोग प्रशासन के गैर जिम्मेदाराना रवैये का फायदा उठा कर भारत में गैरकानूनी तरीके रह रहे हैं। बिना दस्तावेज ये लोग यहां रह रहे हैं। मुंबई के अलावा देश भर में पाकिस्तानी लोग बिना विजा के रह रहे हैं। हालांकि सरकार ऐसे लोगों की पहचान करने की कवायद करने वाली है। विदित हो कि यह संगीन मामला एक आरटीआई से लोगों के संज्ञान में आया है।

जल्द सुराग मिलने की उम्मीद
विदित हो कि नागपुर में ही संघ का मुख्यालय है। इस लिहाज से विरोधियों द्वारा सरकार पर गैर जिम्मेदाराना रवैये के आरोप भी लग रहे हैं। बहरहाल, पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए छानबीन शुरू कर दी है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, वीजा खत्म हो जाने पर हजारों पाकिस्तानी आज भी देश में हैं। इनके खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और जल्द ही हमें सुराग मिलने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस जल्द ही पकड़ने का दावा कर रही है। पुलिस की माने तो ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पाकिस्तानी लोग वीजा अविधि खत्म होने के बाद भी देश में बड़ी संख्या में रह रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में पाकिस्तान के लोग रह रहे हैं। जिसमें सरकारी दस्तावेज में उनका रिकॉर्ड नहीं है।

🏆 BEST OF NAGPUR 2026
Which School Ranked #1?
Explore Rankings →

Gold Rate
June 19 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 44,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,200 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

5 मिनट की चूक... 4.50 लाख पर चोरों का झपट्टा! #nagpurnews #crime #loot #maharashtranews

5 मिनट की चूक... 4.50 लाख पर चोरों का झपट्टा! #nagpurnews #crime...

प्रेम का झांसा, ब्लैकमेलिंग और वसूली का खेल! #nagpurnews #crime #latestnews #maharashtranews

प्रेम का झांसा, ब्लैकमेलिंग और वसूली का खेल! #nagpurnews #crime #latestnews #maharashtranews

खाकी का रौब, ठगी का खेल! फर्जी पुलिस का किया पर्दाफाश #nagpurnews #crime #fakeofficer #latestnews

खाकी का रौब, ठगी का खेल! फर्जी पुलिस का किया पर्दाफाश #nagpurnews...

मध्य प्रदेश से नागपुर तक गांजे की डिलीवरी! #nagpurnews #crime #md #taskar #madhyapradesh

मध्य प्रदेश से नागपुर तक गांजे की डिलीवरी! #nagpurnews #crime #md #taskar...

फर्जी दस्तावेजों के दम पर 15 लाख की ठगी.. #nagpurnews #crime #goldloan #latestnews #fraud

फर्जी दस्तावेजों के दम पर 15 लाख की ठगी.. #nagpurnews #crime #goldloan...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges