Published On : Sat, Jan 31st, 2015

वरुड : 9.60 लाख का गुटखा जब्त

Advertisement

Gutkha
वरुड (अमरावती)। शेदुरजनाघाट के करवार में नाकाबंदी के दौरान शेदुरजनाघाट पुलिस ने बुलेरो पीक अप वैन से 9.60 लाख का गुटखा पकड़ाया. 2 आरोपी राजकुमार गिरधारीलाल गोयका व गाडी चालक नरेंद्र बाबुलाल गंगाधरे (दोनो अकोला निवासी) को  हिरासत में लिया. महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश सीमा पर बसे करवार गांव के पास पुलिस नाकाबंदी चला रही थी, प्रत्येक वाहनों की तलाश लेकर उन्हें छोड़ जा रहा था.

एमपी से तस्करी
इस दौरान बुलेरो पीक अप (एमएच 30 एबी 3548) मध्यप्रदेश की ओर से आयी. बुलेरो को रोककर जांच करने पर तंबाकु गुटखा, पान मसाला समेत लाखों का गुटखा दिखाई दिया. दोनों आरोपियों को थाने ले जाकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया. थानेदार अशोक लाडे के मार्गदर्शन में पीएसआइ सिरसाट, पुलिस कर्मी अशोक वानखडे, अनिल माहुरे, नितीन गेडाम, अमोल नवले, विनोद पाटिल ने कार्रवाई में सहभाग लिया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.