Published On : Sat, Jan 31st, 2015

अकोला : शिवनी में सवा लाख की सेंधमारी

Advertisement


अकोला।
सैलानी बाबा दरगाह पर दर्शन के लिए गए परिवार के मकान में ताला लगा देख सेंधमारों ने घर में घुसकर सवा लाख रूपए की सामग्री पर हाथ साफ कर दिया. इस संदर्भ में भुक्तभोगी की ओर से सिविल लाईन पुलिस थाने में शिवर निवासी शंकर उर्फ़ विशाल शांताराम लोंढे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिवनी के शिवाजी नगर निवासी मनोज सावरमल पाडिया अपने परिवार समेत सैलानी बाबा दरगाह पर दर्शन के लिए गए हुए थे. मकान देखकर सेंधमार ने घर में घुसकर गल्ले में रखी 90 हजार की रकम, 13 हजार रूपए मूल्य की सोने की एक अंगूठी, 2 हजार रूपये मूल्य का सोने का ओम, आईडीया एवं वोडाफोन के 6 हजार रूपये के रिचार्ज वाऊचर तथा 2 हजार रूपए अन्य मिलाकर 1 लाख 17 हजार रूपए का माल पार कर दिया. पाडिया की उनके घर में ही दुकान है. आज तडके ढाई बजे घर पहुंचने के बाद मनोज पाडिया को घर में सबकुछ अस्तव्यस्त एवं बिखरा हुआ मिला. फलस्वरूप उन्होंने घटना की सूचना तत्काल सिविल लाईन पुलिस को दी.

इस संदर्भ में उन्होंने अपने पुराने नौकर शिवर निवासी शंकर उर्फ़ विशाल शांताराम लोंढे के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत कर्ता के अनुसार उसने दो माह पूर्व उसे काम से निकाल दिया था. जिसका बदला लेने के लिए उसने संभवत: यह चोरी की होगी. इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है.

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews  #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges